Saturday, December 12, 2009

Monday, December 7, 2009

बच्चन संध्या – 4 डॉक्टर पुष्पा भारती - प्रथम खंड

बच्चन संध्या – 4 डॉक्टर पुष्पा भारती - प्रथम खंड

डॉक्टर धर्मवीर भारती जी की पत्नी को अगर डॉक्टर बच्चन के जीवन की चलती- फिरती एनसाइक्लोपीडिया की संज्ञा दी जाये तब इसे अतिश्योक्ति समझना सर्वथा अनुचित ही कहा जा सकता है । उन्होने कई बातें बच्चन संध्या के अवसर पर बताईं, कुछ एक मुझे पहले से ह ज्ञात थी, बहुत सी बातें पहले-पहल सुनने में आईं ।

मसलन वे स्वयं डॉक्टर बच्चन बन कर कवि-सम्मेलनों में भी जाती थीं । जब उन्होने बताया कि कैसे वे चिमटे को गरम करके अपने सीधे बालों को घुंघराले बनाने का प्रयास करतीं थी, सुनकर बरबस हंसी ही आ गई थी । एक अन्य किस्सा उन्होने अपने सूट सिलवाने के बारे में जब बताया तब मुझे शायद इसलिये भी रुचिकर लगा हो कयोंकि उस दिन सुबह ही मैने भाईसाहब के सूट के बारे में टिप्पणी करते हुये यहां ब्लाग पर लिखा था ।

पुष्पा जी बताती है जब उन्होने अपने घर वालों से अपने लिये सूट सिलाने की बात कही तो घर वालों ने लापरवाही दिखाई, लड़कियां भी कहीं सूट पहनती है क्या ? यहां प्रसंग अधूरा लग रहा है, मै यह बताना भूल गया कि डॉक्टर बच्चन अन्य कवियों से हटकर थे, जहां अधिकतर कवि कुर्ता-पजामा या धॊती-कुर्ता पहनते थे वहीं अपने बच्चन जी सूट-बूट पहनकर ही कविता पाठ करते थे । अब अगर मंच पर बच्चन जी बनकर जाना है तब लाजिमी सी बात है उनके जैसा हुलिया भी हो । खैर साहब, बात आई-गई हो गयी पर जब घर की सारी कार्निशें पुरस्कार इनामों से भरने लगीं तब मजबूरन घर वालों ने उनकी इस सूट की फर्माइश पर आपत्ति नही जताई, हां दर्जी से यह अवश्य कह दिया गया था कि भैया सूट जरा बड़ा ही बनाना जिससे लड़की कम से कम 3-4 साल उसे पहन सके ।

समय के अभाव में मैने पहले भी अध्यायों को खंडों में विभाजित किया था इसी कारण इस प्रसंग के साथ प्रथम खंड यहीं समाप्त करता हूं । अगले चरण में डॉक्टर बच्चन की मिस तेजी सुरी से मुलाकात का प्रसंग लेकर हम इस पथ पर आगे बढ़ेंगें ।

अभय शर्मा

Thursday, December 3, 2009

सोन मछरी

आदरणीय भाईसाहब
सादर चरण स्पर्श
पॉ के प्रीमियर के आपके अथक परिश्रम के बाद एक छोटी सी भेंट आपके लिये । आपके द्वारा प्रस्तुत आपके ही बाबूजी की लिखी एक लोकधुन पर आधारित यह कविता -


सोन मछरी

संत्यज्य मत्स्यरूपं सा दिव्यं रुपमवाप्य च – महाभारत । 163।66।
(स्त्री-पुरुषों के दो दल बनाकर सहगान के लियेः उत्तर प्रदेश की एक लोकधुन पर आधारित, जिसे ढिंढिया कहते हैं )

(स्त्री)

जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।
पिया सोन मछरी, पिया, सोन मछरी ।
जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।

उसकी हैं नीलम की आंखें,
हीरे-पन्ने की हैं पांखें,
वह मुख से उगलती है मोती की लरी ।
पिया, मोती की लरी; पिया, मोती की लरी ।

(पुरुष)

सीता ने सुवरन मृग मांगा,
उनका सुख लेकर वो भागा,
बस रह गई नयनों में आंसू की लरी ।

रानी, आंसू की लरी; रानी, आंसू की लरी ।
रानी, मत मांगो नदिया की सोन मछरी ।

(स्त्री)

जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।
पिया सोन मछरी, पिया, सोन मछरी ।
जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।

पिया डोंगी ले सिधारे,
मै खड़ी रही किनारे,
पिया लौटे लेके बगल में सोने की परी ।

पिया, सोने की परी नही नही सोन मछरी ।
पिया, सोन मछरी नही सोने की परी ।

(पुरुष)

मैने बंसी जल में डाली,
देखी होती बात निराली,
छूकर सोन मछरी हुई सोने की परी ।

रानी, सोने की परी, रानी, सोने की परी ।
छूकर सोन मछरी हुई सोने की परी ।

जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।
पिया सोन मछरी, पिया, सोन मछरी ।
जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।

(स्त्री)

पिया परी अपनाये,
हुये अपने पराये,
हाय मछरी जो मांगी, कैसी बुरी थी घरी
कैसी बुरी थी घरी, कैसी बुरी थी घरी
सोन मछरी जो मांगी, कैसी बुरी थी घरी ।

जो है कंचन का भरमाया,
उसने किसका प्यार निभाय,
मैने अपना बदला पाया,
मांगी मोती की लरी, पाई आंसू की लरी ।

पिया आंसू की लरी, पिया, आंसू की लरी ।
मांगी मोती की लरी, पाई आंसू की लरी ।

जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।
पिया सोन मछरी, पिया, सोन मछरी ।
जाओ, लाओ, पिया, नदिया से सोन मछरी ।

अभय शर्मा
पुनश्चः यह लोकधुन पर आधारित कविता जो डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन जी ने लिखी है बहुत सहज और बहुत ही मधुर निराले अंदाज़ में उनके अपने ही सुपुत्र श्रीमान अमिताभ बच्चन ने 28 नवंबर 2009 के दिन उस अवसर पर सुनाई जब बारतीय विद्या भवन के प्रांगण में कविवर बच्चन जी की 102वीं वर्षगांठ मनाने के लिये उनके पूरे परिवार के साथ मुझे भी उन्हे सुनने का अवसर मिला । यह मेरा परम सौभाग्य नही था तो क्या था कि मै महान कवि के उनके मरणोपरंत भी दर्शन कर सका, भाईसाहब ने उन्हे उस क्षण के लिये जीवंत ही तो कर दिया था । यह मेरा परम प्रिय भाईसाहब अमिताभ बच्चन को इतने निकट से देखने का पहला ही अवसर था, नही मिल पाने का विशेष गम मुझे नही, उनके चरण स्पर्श करने से वंचित रह गया यह बात हमेशा ही मेरे दिमाग को परेशान करती रहेगी । खैर, मन का हो तो अच्छा है, मन का ना हो तो और भी अच्छा है ।

Wednesday, December 2, 2009

mele me khoi gujariya - Bachchan Sandhya

Respected Brother
Pranaam again!

I am back here with the words of the mele mein khoi gujariya for the benefit of the EF I wish Manish Parmar, Srinivas, Aishwarya, Kashmira Di, Zainab, Angela, AZ, Tumpa bon, Carla, Sis Rose, Rajiv G. Anil Sharma, Anand Khare, Archana, Manoj, Vijaya, Naresh Kapoor, Ravi Malhotra, Kishore Bhatt, Rupam, Vikas (Kuwait), Skh USA, Devkishen, Sudhir, Rochelle, Renate, Anu, Preeti, Satinder, Mondira, Mousumi, Sharmila, Bharati Sharma (Millie), Reshmi Philip, Reeham, Rasha Zayed, Amitabh Ziibbu, Dr. Shashi Mohan Sharma and many many others See I forgot about three very very important people Jasmine Jaywant, Sanjith Hanuman and Shanakar Narayan.. there may be many others whom I would have missed unintentionaly.. I can only be apologetic to such people.. eyt I dedicate this lokgeet the second one that you performed on the stage when celebrating the 102nd birthday of Dr. Harivansh Rai Bachchan..

Here it goes.. it ws easier to type so I decided to do it before.. the commentary in Hindi shall be made available as and when I get some more time.. it is a long long way to go to complete the Bachchan Sandhya.. what has been served so far is probably less than half of what I have already written with pen on an old diary..

मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

उसका मुखड़ा
चांद का टुकड़ा,

कोई नज़र न लगाये
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

खोये से नैना,
तोतरे बैना,

कोई न उसको चिढ़ाये
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

मटमैली सारी,
बिना किनारी,

कॊई न उसको लजाये
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

तन की गोली,
मन की भोली,

कोई न उसे बहकाये
जिसे मिले मुझसे मिलाये
मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

दूंगी चवन्नी
जो मेरी मुन्नी

को लाये कनिया उठाये
जिसे मिले मुझसे मिलाये

मेले में खोई गुजरिया
जिसे मिले मुझसे मिलाये ।

अभय शर्मा
3 दिसंबर 2009 9.40
प्रातः
Post Script
I had still forgot some important names
Syed Kabeeruddin, Zhenya Sannikova, Elena Seredkina, Subhash Kaura, Lyudmila, Mondira, Sr. Anshu, Priyanaka Verma, Anu Verma, Ekta Bharadia, Deepti shrikant Pote, Lakshmi Jag come immediately to the mind.. pahale dimaag mein kyo nahi aaye..
Post Post Script:
I take this opportunity to thank the following who had made the evening at Bharatiya Vidya Bhavan a really memorable experience -
You Sir- The Amitabh Bachchan of Cinema World, Jaya Bachchan nee Jaya Bhaduri, Dr. Pushpa Bharti, Abhsihek-Aishwarya, Shweta-Nikhil, Namrata, Nayana, brother Ajitabh, Amar Singh ji, Ashutosh Rana and the invited guests - Sir Om Puri, Govind Nihalani, Pandit Shiv Kumar Sharma, Rakeysh Omprakash Mehra, Sachin Khedekar ( I could not recollect your name at the green room, sorry, boss!), Ayz memon, Ila Arun and Piyush Pandey ( had not known it was you, I know you from college4 days when you were keeping the wickets for St. Stephens err. you were also the captain for sometime.. were you.. I am from across the Road Hindu college, Sunil Valson days), it is all right there were many others whom I thought I should have interacted with but could not.. and here too I missed an important man.. Prasoon Joshi.. I had a good chat and paid respect to him along with a copy of my poetry..
Aishwarya has the world's best smile.. or so I thought when she smiled at me.. Abhishek don't envy or flex your muscles buddy.. rishte mei tumhaare chacha lagate hai.. ab biibi ke gulaam ho bhi to kya pharak padata hai.. 17 saal ho gaye hain sunate sunate..
Love to everyone whom I might have met and still missed again unintentionally.. I can understand brother how difficult it must be to make an invitation list and give adequate attention to the invitees.. I can really understand it very well.. tha I am not able to do it for few handful people.. you are handling 1600 top invitees.. best of luck for Paa.. may Abhishek become a real Paa soon.. don't mind Abybaby.. expectations.. after all..
See I had completely forgot the hosts Bharatiya Vidya Bhavan who must have taken months of preparations to bringforth such a great event.. and Dr. Bachchan without whose birthday and beautiful poetry that he composed the evening would have never had seen the light of the day.. and Teji Bachchan ji for being poetry in his life..

बच्चन संध्या -३ द्वितोय खंड

बच्चन संध्या भाग – 3 द्वितीय खंड

जया जी की काव्यांजलि के बाद पुष्पा जी ने उस कविता रूपी पुष्प को आमिताभ बच्चन से प्रस्तुत करने का आग्रह किया जिसका शब्द-शब्द भाईसाहब के जीवन में इतना गहरा उतरता है जितना शायद ही कविवर बच्चन जी ने कभी इस कविता को लिखते समय महसूस किया होगा – मै पीछे से पुकार उठा ‘जीवन की आपाधापी में’, शायद कुछ लोगों को मेरा यह व्यवहार अनुचित भी लगा हो, मै कई बार टिप्पणी करने से अपने आपको रोक नही सका, ‘जीवन की आपाधापी में’ अपने आप में एक सशक्त कविता है उसे किस प्रकार से पढ़ा जाना है शायद डाक्टर बच्चन ने कभी भाई अमिताभ को बताया होगा जब भावों के साथ, शब्दों के अपेक्षित उतार-चढ़ाव, ठहराव के साथ भाईसाहब ने जब कविता की प्रमुख पंक्तियां पढ़कर सुनाई तो वाकई मज़ा आ गया साथ ही मुंह से हठात ही निकल गया ‘दैट्स इट’ । अगर अपने इस व्यवहार के कारण अन्य लोगों के आनंद में बाधा पहुंचाई हो, या आपके कविता पाठ में किसी भी प्रकार बाधित किया हो तो मैं गुनहगार हूं, पर हां मै सीमा से बाहर नही गया इस बात का ध्यान सदा ही रखा –
मैं कितना ही भूलूं भटकूं या भरमाउं ..
..
कुछ देर कहीं पर बैठ
कभी यह सोच सकूं
जो किया कहा माना
उसमें क्या बुरा भला

यह कविता अभी कुछ ही समय पहले तथा कुछ दिन पहले भी ब्लाग पर शेयर करी थी, मेरे अपने अभयहरिवंश ब्लाग पर भी पूर्ण कविता उपलब्ध है ।

तत्पश्चात पुष्पा जी ने बताया कैसे श्रीमती तेजी बच्चन भी डाक्टर बच्चन के साथ कविता पाठ में सहयोग देती थीं । ऎसी ही एक सुंदर रचना को उन्होने अमिताभ को जया जी के साथ सुनाने के लिये अनुग्रहीत किया –
अमिताभ–जयाः- तुम गा दो मेरा गान अमर हो जाये
(पूर्ण गीत मै आपको थोड़ी ही देर में उपलब्ध करवाता हूं )

जब दोनो एक साथ कविता कर रहे थे तब ऎसा लग रहा था मानो कल ही दोनो का विवाह हुआ हो, जया जी के चेहरे पर थोड़ी सी नव वधु की घबराहट झलक रही थी वह अकुलाहट जो छुपाये नही छिपती बरबस मुझे अभिमान फ़िल्म की याद आ गई जहां दोनो ने ही गायक कलाकार की भूमिकाओं में साथ-साथ कई गाने गाये थे – तेरे मेरे मिलन की यह रैना । भाईसाहब आत्मशक्ति के प्रतिमान स्वरूप सहज दिख रहे थे उनकी वाणी में जैसे सरस्वती ने वास कर रखा हो ।

इसके उपरांत पुत्र अमिताभ ने पिता कवि बच्चन के जीवन के कुछ एक ऎसे संस्मरण सुनाये जिन्हे सुनने के बाद कवि से भी उतना ही प्यार हो जान स्वाभाविक है जितना उनकी कविताओं से हमें सदैव ही रहा है ।

कवि बच्चन की आत्म-शक्ति का परिचय देते हुये अमित जी ने एक वाकया उपस्थित जन-समूह को सुनाया तो इसीमें उनके दृढ़ निश्चय, इच्छा-शक्ति के साथ-साथ उनके अंदर छिपे हुये कलाकार का भी परिचय मिल जाता है । किस्सा कुछ लम्बा है साथ ही रोचक भी इसे तृतीय खंड में रखने का निर्णय मेर नही मेरी पीठ का है, पीठ जबाव दे रही है ना मै कवि बच्चन जैसा आत्म-बल रखता हूं ना ही मेरे पास श्वेता की दी हुई सुखद कुर्सी है जिसका आपने आज सुबह फ़्यूज़ उड़ा दिया था । फिर भी जाने से पहले कोशिश करता हूं कि आपके लिये वह सहगान का मुखड़ा अवश्य ही उपलब्ध करा सकूं जिसका उपर वर्णन किया गया है –

तुम गा दो मेरा गन अमर हो जाए

(1)
मेरे वर्ण-वर्ण विश्रंखल,
चरण-चरण भरमाये,
गूंज-ग़ूजकर मिटने वाले
मैने गीत बनाये,
कूक हो गई हूक गगन की
कोकिल के कंठों पर,
तुम गा दो, मेरा गान अमर हो जाये ।

(2)
जब-जब जग ने कर फैलाये
मैने कोष लुटाया,
रंक हुआ मै निज निधि खोकर
जगती ने क्या पाया

भेंट न जिसमें मैं कुछ खोउं
पर तुम सब कुछ पाओ,
तुम ले लो, मेरा दान अमर हो जाये
तुम गा दो, मेरा गान अमर हो जाये ।
(3)
सुंदर और असुंदर जग में
मैने क्या न सराहा
इतनी ममतामय दुनिया में
मैं केवल अनचाहा;

देखूं अब किसकी रुकती है
आ मुझ पर अभिलाषा,
तुम रख लो, मेरा मान अमर हो जाये
तुम गा दो, मेरा गान अमर हो जाये ।

(4)
द्य्ख से जीवन बीता फिर भी
शेष अभी कुछ रहता,
जीवन की अंतिम घड़ियों में
भी तुमसे यह कहता,

सुख की एक सांस पर होता
है अमरत्व निछावर,
तुम छू दो, मेरा प्राण अमर हो जाये
तुम गा दो, मेरा गान अमर हो जाये ।
अभय शर्मा
2 दिसंबर 2009 11.00 (रात्रि प्रहर)








Tuesday, December 1, 2009

Bachchan Sandhya Part 3 - 1


बच्चन संध्या भाग – 3

जो बीत गई सो बात गई- कवि बच्चन कि अनन्यतम रचनाओं मे से एक है, कितने गहरे भाव के साथ लिखी इस कविता के लिये जब पुष्पा जी ने जया बच्चन को आमंत्रित किया तो पहले पहल तो मुझे लगा था कि क्या जया जी इतनी गंभीर कविता के साथ न्याय कर पायेंगी, अगर मैने वह प्रसंग़ जया जी तथा बाबूजी के बारे में ध्यान से सुना होता तो अवश्य ही मुझे याद रहता कि जया जी कितनी संवेदनशील है, मुझे इतना ही याद है कि शायद उस जिक्र से मंच पर भी उनकी आंखे भर आई थी –


यह कविता तो अभी कुछ ही दिनों पहले यहां लिखी थी – फिर भी जया जी की प्रस्तुति मेरी उम्मीद से कहीं बहुत ही अच्छी थी, हर कोई तो भाईसाहब की तरह कविता पाठ नही ही कर सकता फिर भी जया जी की काव्यांजलि काफ़ी सुंदर थी –

जो बीत गई सो बात गई ।

जीवन में एक सितारा था,
माना वो बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अंबर के आनन को देखो
...
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अंबर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई ।

मुझे यह कहते हुए या बताते हुये विशेष हर्ष नही हो रहा है कि जया जी के बारे में इस प्रसंग को मैने शायद इसलिये ध्यान से नही सुना कि मेरा ध्यान भंग हो रहा था, मै देख रहा था कि भाईसाहव असल ज़िंदगी में भी कितने महान व्यक्तित्व के स्वामी हैं । वास्तव में कई क्षण तो मुझे इस बात का यकीन ही नही हो रहा था कि मै बच्चन संध्या में प्रवेश पा चुका हूं या अमिताभ बच्चन नामक महान कलाकार मेरे से 100-200 मीटर की दूरी पर ही विराजमान है । मै बीच बीच में कुछ कुछ अपने आप में खो सा जाता था । पुष्पा जी अक्सर मनुष्य के साथ अकस्मात क्षणों में कभी कभी ऎसा हो जाता है जब वह लगभग हक्का-बक्का रह जाता है, मुझे आशा है कि मेरी साफगोई से आप दोनो को परेशानी नही होनी चाहिये, जानबूझकर मैने ऎसा नह किया था । जया जी आपका कविता पाठ इतना सुंदर था कि उसने मेरे अमिताभ-मोह को भंग कर दिया था-


मदु मिट्टी के है बने हुये
मधुघट फूटा ही करते है
लघु जीवन लेकर आये है
प्याले टूटा ही करते हैं ।

यहां एक छोटी सी विश्लेषणा अवश्य ही जोड़ना चाहूंगा –
डाक्टर बच्चन को मिट्टी से बेहद प्यार था तभी शायद अपने बारे में उन्होने कहा होगा –

मिट्टी का तन, मस्ती का मन
क्षण भर जीवन, मेरा परिचय !

Abhaya Sharma


December 1/2 2009 12:10 AM




Monday, November 30, 2009

Bachchan Sandhya Part-2 complete

The most respected brother of this universe 
Sadar Charan Sparsh and a very Good Morning 

I bow to thee.. I bow to touch your feet.. I bow to the performer par excellence in you.. I bow to Amitabh Bachchan the living legend of Hindi Cinema.. I bow to the unique presenter of Madhushala.. As I write these above lines I am not taken by any sort of sycophancy.. you brother truly deserve every iota of these bowful bounty that comes your way from someone who may not count as much.. 

 I have some handwritten pages in Hindi on the Bachchan Sandhya.. an account of the program where I met Dr. Bachchan after his death.. it is all right a meeting with him at any time was far more significant to me at any cost.. and I am happy that I paid heed to AZ to go their directly.. 

I am thankful to the consent that Aishwarya expressed on knowing me.. I thank Payal once again to make it possible to find the way to that most mesmerizing evening that I had spent with you..

 My only concern was that I could not touch your feet.. err.. the feet of Dr. Bachchan.. for you enacted that night a role of your father in the most memorable manner and reminisced his life that no book.. no movie.. no account in whatever format would never ever be able to achieve.. you deserve shat-shat pranaam sir.. you deserve to be patted for every presentation and discourse of that evening.. the best part was the caring you showered on the GenNext.. 

When you said at the beginning of their recitations that let me read the first poem so that they could gain some self-confidence.. brother.. I loved that gesture the most.. I wish I could take care of my only son Amrit is the same way.. to help him understand what a fatherly care and concern is all about.. I fail and I fail miserably.. I shall definitely make more efforts in those directions.. 

 Before I sig off for today I share with you the second part of Bachchan Sandhya which concerns Madhushala at the epicentre of the presentation.. Madhushala.. the immortal creation of Dr. Bachchan.. Madhushala.. which even after 75 years of its first rendition by him has lived beyond his mortal physical being.. Madhushala which offers lessons for each one fo us in every hour we live on this earth.. 

Madhushla which when recited by you gave ne much more pleasure than Sir Manna Dey did it some 30 to 40 years back.. Madhushala that embraces us in its foil like no other work of Hindi poetry could possibly achieve.. 

Madhushala by Dr. Harivansh Rai Bachchan has left an indelible mark on my mind and heart like none other.. He is as great as Munshi Premchand.. He is as great as Shakedpear.. He has same height of achievement as Kalidas.. He has crossed every border and frontier in his beautiful creation.. and I am sure world is going to be richer with this new coffeetable edition in Hindi and English..

No, no, brother, you don't have to gift me this book.. I shall buy it when I have means and then I would come to meet you for the first time to get an autograph.. your autographs as I can not possibly go to heavens to take Dr. Bachchan's.. lol.. 

 बच्चन संध्या – भाग 2 

इससे पहले कि हम लोग इस सफर में आगे बढ़ें मै पायल का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिसके सहयोग के बिना शायद मै बच्चन संध्या से प्यासा ही घर को लौट जाता । और चलिये ‘अकेलेपन का बल पहचान’ के बाद भाईसाहब ने एक अन्य रचना प्रस्तुत की जिसका मुखड़ा था – मै सुख पर सुखमा पर रीझा इसकी मुझको लाज नही है .. 

 पुष्पा जी ने बड़े ही सुंदर ढंग से मधुशाला की भूमिका बांधते हुये कहा कि बच्चन जी ने वैसे तो कई एक कवितायें लिखी है पर अमिताभ जो स्वयं उनकी एक श्रेष्ठतम रचना है (इसमें तो संदेह की कोई गुजाइश ही नही है ) उन्हीके द्वारा प्रस्तुत है बच्चन जी की सर्वश्रेष्ठ रचना मधुशाला । एक छोटे से परिचय संगीतकार कल्याण जी के पुत्र विजू शाह के साथ जब अमिताभ बच्चन ने मधुशाला पढना प्रारंभ किया कोई भी मंत्रमुग्ध हुये बिना नही रह सकता था करतल तथा चुटकी के साथ मद्धिम स्वर में मैने भी उनका साथ निभाया । 

अपने युग में सबको अनुपम ज्ञात हुई अपनी हाला .. (125) इस छंद के साथ मधुशाला का श्रीगणेश करते हुये अमिताभ बच्चन जी ने अगला छंद वही पढ़ा जिसको स्वयं अपनी आवाज में बच्चन जी ने मधुशाला (मन्ना डे) के प्रारंभ में रिकार्ड किया था मदिरालय जाने को घर से चलता है पीने वाला (6) ... 

 इससे पहले मैं यह बताना तो आपको भूल ही गया कि किस प्रकार पुष्पा जी ने अपनी प्रस्तावना में मधुशाला के प्रति जो कुछ कहा वह अत्यंत प्रशंसनीय था, जैसे जब लोगों ने बच्चन जी की मधुशाला के बारे में गांधी जी से यह कह कर शिकायत की कि कैसे बच्चन की मधुशाला शराब के प्रचार का काम कर रही है तब कैसे यथार्थ से परिचित होने पर उन्होने लोगों को समझाया कि मधुशाला शराब की बिक्री बढ़ाने के लिये नही बल्कि जीवन के मूल्यों को ध्यान में रखकर लिखी गई है, वस्तव में सत्य ही है कि मधुशाला में मदिरालय, मदिरा, प्याला, साकी, हाला मात्र निमित्त है कवि के मन की बात तो जीवन के प्रति अभिव्यक्तियों से बेजोड़ रूप से जुड़ी हुई है । 

अमिताभ बच्चन ने अपने बाबूजी कविवर बच्चन के परिचय में उनके अथक परिश्रमी होने की बात भी कही- खासकर अपने लेखन के प्रति उनकी लगन को देखते हुये उन्होने एक किस्सा सुनाया जिससे अपने लेखन के प्रति बच्चन जी की साधना का सही प्रमाण मिलता है। उन्होने बताया कि कैसे बाबूजी जब लिखने के लिये बैठते थे तब दरवाजे पर एक पट्टी टांग देते है कि उन्हे किसी भी हालत में डिस्टर्ब ना किया जाये और घंटों लिखते रहते ।

एक विशेष प्रसंग में उन्होने बताया कि एक दिन जब अचानक किसी कारण वश वे उनके कमरे में गये तब देखा कि बाबूजी अपने बांये हाथ की गरम पानी के बर्तन में रखकर सिकाई कर रहे थे । मैने उनसे पूछा कि वे अपने बांये हाथ की सिकाई क्यों कर रहे है तब डाक्टर बच्चन ने कहा कि लिखते लिखते मेरा हाथ थक गया था आराम के लिये इसे गरम पानी में डाल दिया है । अमित जी ने उनसे पूछा बाबूजी आप तो दांये हाथ से लिखते हो फिर बांये हाथ की सिकाई का क्या मतलब । तब उन्होने समझाया कि लिखता तो मै दांये हाथ से ही हूं पर अपनी इच्छा-शक्ति से उस दर्द को मैने अपने बायें हाथ में ट्रांस्फर कर दिया है अब मै बेधड़क होकर बड़े आराम से अपने दायें हाथ से लिख सकता हूं और बांये हाथ की सिकाई भी चल रही है । 

अमित जी ने यह भी बताया कि कैसे जब वे बैठ कर लिख रहे होते और थक जाते तो खड़े होकर लिखना शुरू कर देते फिर खड़े-खड़े थक जाते तो फिर से बैठ कर लिखना शुरू कर देते, भई क्या बात है कवि बच्चन की, कैम्ब्रिज में थीसिस के साथ साथ कविता लेखन का सिलसिला भी चलता रहा, ऎसे कठोर परिश्रमी थे हमारे कविवर हरिवंशराय बच्चन जी। 

 इस के बाद जिन छंदो को अमिताभ बच्चन ने प्रस्तुत किया उनका छोटा सा विवरण देते हुये हम लोग आगे बढ़ते है, जिन पाठकों को अधिक जानकारी लेनी हो वे चार भागों में लिखी उनकी आत्मकथा में विस्तार से उनके बारे में जान सकते है – 

मदिरालय जाने को घर से .. के बाद मधुशाला की प्रमुख पक्तियां भाई आमिताभ ने पढ़ कर सुनाईं वे ये रहीं - 
 एक बरस में एक बार ही जलती होली की ज्वाला 
एक बार ही लगती बाजी जलती दीपों की माला .. (26) 

संप्रदायिक तनाव के विरुद्ध मधुशाला की यह पंक्तियां तो मुझे विशेष रूप से प्रिय है हो सकता है शायद यहीं से मैने उनके साथ साथ कुछ एक पंक्तियों में अपने सुर के तार भी खोल दिये हों ठीक से याद नही । उस समय भाईसाहब की आवाज चारों दिशाओं में व्याप्त थी मैं भी उसमें अगर बह गया तो क्या हुआ –
 मुसलमान औ हिन्दू है दो एक मगर उनका प्याला .. (50) 

 कवि बच्चन ने जीवन मरण का नितांत संजीदगी के साथ हवला देते हुये जो अभूतपूर्व पंक्तिया कलमबद्ध की है उन्हे सुनाते हुये भाईसाहब मधुशाला मे डूबते चले गये, आनंद की उस चरम सीमा का बखान या बयान कर पाना शब्दों के वश के बाहर की बात है ।

यह बात मेरे साथ उपस्थित भारतीय विद्या भवन के परिसर में जमा लोग ही समझ सकते है – 
 यम आयेगा साकी बनकर साथ लिये काली हाला .. (80) 

 मेरे अधरों पर हो अंतिम वस्तु न तुलसी-दल प्याला .. 
(82) 

 या मेरे शव पर वह रोये हो जिसके आंसू में हाला .. (83) 
और चिता पर जाय उंडेला पात्र ना घृत का, पर प्याला .. 
पीने वालों को बुलवा कर खुलवा देना मधुशाला (84) 

इस द्वितीय भाग को मै यहि समाप्त करता हूं, अगला अंक हम जया जी द्वारा अर्पित काव्यांजलि के साथ प्रारंभ करेंगें । 
टिप्पणी – मधुशाला की जिन पक्तियों को भाईसाहब अर्थात अमिताभ बच्चन ने जिस तन्मयता के साथ प्रस्त्तुत किया है उनके बोल इस प्रकार थे –
 (125) 
अपने युग में सबको अनुपम ज्ञात हुई अपनी हाला, 
अपने युग में सबको अदभुत ज्ञात हुआ अपना प्याला,
फिर भी वृद्धों से जब पूछा एक यही उत्तर पाया - 
अब न रहे वे पीनेवाले, अब न रही वह मधुशाला!

 (6) 
मदिरालय जाने को घर से चलता है पीनेवला, 
'किस पथ से जाऊँ?' असमंजस में है वह भोलाभाला, 
अलग-अलग पथ बतलाते सब पर मैं यह बतलाता हूँ - 
'राह पकड़ तू एक चला चल, पा जाएगा मधुशाला।'

 (26)
एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला, 
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला, 
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो, 
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला

 (50) 
मुसलमान औ' हिन्दू है दो, एक, मगर, उनका प्याला, 
एक, मगर, उनका मदिरालय, एक, मगर, उनकी हाला, 
दोनों रहते एक न जब तक मस्जिद मन्दिर में जाते, 
बैर बढ़ाते मस्जिद मन्दिर मेल कराती मधुशाला!

(80) 
यम आयेगा साकी बनकर साथ लिए काली हाला, 
पी न होश में फिर आएगा सुरा-विसुध यह मतवाला, 
यह अंतिम बेहोशी, अंतिम साकी, अंतिम प्याला है, 
पथिक, प्यार से पीना इसको फिर न मिलेगी मधुशाला

(82)
मेरे अधरों पर हो अंतिम वस्तु न तुलसीदल प्याला 
मेरी जिव्हा पर हो अंतिम वस्तु न गंगाजल हाला,
मेरे शव के पीछे चलने वालों याद इसे रखना 
राम नाम है सत्य न कहना, कहना सच्ची मधुशाला

(83) 
मेरे शव पर वह रोये, हो जिसके आंसू में हाला 
आह भरे वो, जो हो सुरभित मदिरा पी कर मतवाला, 
दे मुझको वो कान्धा जिनके पग मद डगमग होते हों 
और जलूं उस ठौर जहां पर कभी रही हो मधुशाला

 (84) 
और चिता पर जाये उंडेला पात्र न घृत का, पर प्याला 
कंठ बंधे अंगूर लता में मध्य न जल हो, पर हाला, 
प्राण प्रिये यदि श्राद्ध करो तुम मेरा तो ऐसे करना 
पीने वालों को बुलवा कऱ खुलवा देना मधुशाला

अभय शर्मा 30 नवंबर 2009, 1 दिसंबर 2009 1.10 रात्रि प्रहर